उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गौहनिया राज विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम

डुमरियागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता संदेश प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 से लक्ष्मी और लक्ष्मी यादव, कक्षा 7 से शालू व हिमांशी, तथा कक्षा 8 से साधना, अंकिता, प्रतिभा और शैल कुमारी ने समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर संदेश दिए। बच्चों ने आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी, सहायक अध्यापक अर्जुन प्रसाद एवं विजय प्रकाश गौतम की उपस्थिति में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




