गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चोरों ने किया घर साफ

लोटन/सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार में एक व्यक्ति के बंद घर को देखकर अन्दर घुस कर चोरों ने घर मे रखे समान को उठा ले गये।चोरों ने घर मे रखे सोने के गहने,नगदी व कीमती सामान उठा ले गये। मोहना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार निवासी अजय कुमार उपाध्याय ने अपने तहरीर मे कहा है की हमारी मां तीन फरवरी को अपने परिवार के साथ गोरखपुर में दवा कराने के लिए गये थे।घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। 20फरवरी को जब दवा करा कर घर वापस आया तो देखा घर का दरवाजा खुला था अन्दर जाने पर देखा की समान बिखरा पड़ा हुआ है।घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोडकर अज्ञात चोर घर के अंदर घुस गये और पूरे घर में बारी बारी कमरे में घुसे है उसके अंदर रखे सोने के गहने 10-10ग्राम के तीन चौन दो मंगल सुत्र 10 ग्राम और 7ग्राम तीन अंगूठी 10ग्राम 9ग्राम 5ग्राम चांदी का करधन चांदी हाथ पलानी पाउजेब,सोने की खील सोने का नथिया और टीका 17400नकद व दो 5-5 लाख रूपये के एफ डी कागज उठा ले गये ।घर के अंदर कमरे की अलमारी भी खुली पड़ी हुई थी उसमें रखा जेवर पैसा सब गायब है मोहना थाने पर अजय कुमार उपाध्याय पुलिस को चोरी की घटना की लिखित तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिला है जांच किया जा रहा है बहरहाल समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!