उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बसहिया गांव में एक महिला से दो नकाबपोशों ने दिनदहाड़े किया लूट

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र समय माता कठेला क्षेत्र के बसहिया गांव में एक महिला से दिनदहाड़े लूट हुई। आपको बता दें कि दो नकाबपोश बदमाशों ने पूनम नाम की महिला को बेहोश कर उनके गहने लूटकर रफूचक्कर हो गयें। अगल-बगल के ग्रामीणों को जब नकाबपोश बदमाशों ने पूनम नाम की महिला को बेहोश कर उनके गहने लूटने की जानकारी हुई तो तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं पड़ोसी ग्रामीणों ने बेहोश पूनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक द्वारा इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कठेला समयमाता ने बताया की नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूट की जांच चल रही है, जल्द ही बदमाश पकड़े जायेंगे।




