गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : एसएसबी ने कस्बे में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर

दैनिक बुद्ध का संदेश

भारत नेपाल सीमा के अलीगढ़वा कस्बा में एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने ग्रामीणों संग स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का कार्य किया। नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा बाजार के गेट से लेकर नगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। लोगों को जैविकए अजैविक कूड़े का पृथक निस्तारण करनेए खुले में न फेंकने के लिए जागरूक किया गया। सहायक कमांडेन्ट यसवंत कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आस.पास की सफाई करना ही नही है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगानाए कचड़ायुक्त मुक्त वातावरण बनानाए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना हैं।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अभियान न केवल नागरिकों को स्वच्छता सम्बन्धी आदतें अपनाने बल्कि देश की छवि स्वच्छता के लिए तत्परता से कार्य करना है। उप निरीक्षक प्रकाश चंद्राए सहायक उप निरीक्षक त्रिलोचनए मुख्य आरक्षी रत्न कुमार शर्माए मिनी रजकए आरक्षी मुकेश तमांगए आरक्षी महिला अंकिता कुमारीए आरक्षी महिला संध्या सहित ग्रामीण शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button