गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नगर पालिका बलरामपुर में नामांतरण शुल्क में भारी छूट,जनता को बड़ी राहत

बलरामपुर।आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए नामांतरण शुल्क में भारी कटौती की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए नामांतरण शुल्क में व्यापक छूट प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से नगर पालिका क्षेत्र के हजारों संपत्ति धारकों को सीधा लाभ मिलेगा।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नामांतरण की प्रक्रिया आमजन के लिए सरल,सुलभ और किफायती होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से शुल्क में युक्तिसंगत कमी की गई है,ताकि नागरिक बिना किसी आर्थिक बोझ के समय पर नामांतरण करा सकें। पूर्व में लागू नामांतरण शुल्क (मूल्य के आधार पर)रू0 से 10 लाख तक ₹2100,10 लाख से 25 लाख तक ₹2600,25 लाख से 50 लाख तक ₹4100,50 लाख से 1 करोड़ तक ₹10,600 1 करोड़ से अधिक ₹30,600 वर्तमान में लागू संशोधित नामांतरण शुल्क (मूल्य के आधार पर)रू0 से 5 लाख तक ₹1000,5 लाख से 10 लाख तक ₹2000,10 लाख से 15 लाख तक ₹3000,15 लाख से 50 लाख तक ₹5000,50 लाख से अधिक ₹10,000 क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) के आधार पर नामांतरण शुल्करू1000 वर्ग मीटर तक ₹500,1001 से 2000 वर्ग मीटर ₹1000,2001 से 3000 वर्ग मीटर ₹1500,3000 वर्ग मीटर से अधिक ₹2500 नगर पालिका प्रशासन के अनुसार,यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे नामांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्रप्रताप सिंह धीरू ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस छूट का लाभ उठाते हुए अपने संपत्ति संबंधी नामांतरण कार्य समय से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद भविष्य में भी जनहित में इसी प्रकार के निर्णय लेती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!