उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कैंसर अस्पताल बनवाने के नाम पर शिक्षकों से अवैध वसूली

उसका बाजार। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश शर्मा के नाम पर कैंसर अस्पताल बनवाने के नाम पर कुछ लोग शिक्षकों से अवैध तरीके से चंदा वसूली का मामला सामने आया है। यह आरोप शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगाया है। बताया कि ओमप्रकाश शर्मा के नाम पर कैंसर अस्पताल बनाने की कोई योजना न वर्तमान में है और न ही भविष्य में ही है। जो लोग उनके नाम पर चंदा के रूप में अवैध वसूली कर रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र प्रो. अखिल प्रकाश ने भी ऐसे किसी तरह योजना से इन्कार किया है। कहा है कि यदि कही कोई ऐसा करते मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्व. ओमप्रकाश शर्मा मेरठ निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधान परिषद सदस्य रहे हैं।




