उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने बूढ़ी राप्ती नदी के बायें तट पर कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा बूढ़ी राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित लखनापार-बैदौला तटबन्ध के किमी 16.340 से 16.540 के मध्य ग्राम पंचायत अहड़ी के समीप कटाव निरोधक कार्य एवं किमी 24.950 से 25.250 के मध्य ग्राम पंचायत भैसहवा के समीप कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड को निर्देश दिया कि 15 जून 2025 तक समस्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। लापरवाही होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।




