गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सीवर एवं जल लाइन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण,गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में शहर में चल रहे सीवर लाइन एवं जल आपूर्ति से जुड़े कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जल निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक क्षेत्र में कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न किया जाए और जब तक एक स्थान का काम पूरी तरह संतोषजनक रूप से पूरा न हो,तब तक आगे के कार्यों की शुरुआत न की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अधूरा कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि सीवर और जल लाइन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है,ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को निर्देशित किया कि समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करते हुए नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वैभव पटेल (सहायक अभियंता),अरविन्द कुमार (जूनियर इंजीनियर),पवन कुमार सिंह (जूनियर इंजीनियर),राजन कन्नौजिया (एसकेसी के इंजीनियर) एवं सुनील कुमार (एसकेसी फर्म के इंजीनियर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!