03 व 04 सितम्बर को उत्थान आडिटोरियम में आयोजित होगा प्रशिक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच 02 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि पंचायतों के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, तकनीकी स्टाफ, मीडिया एवं अन्य सम्बन्धित कार्मिकों को पीएआई के उन्नत संस्करण की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत ‘पंचायत एडवॉसमेन्ट इंडेक्स (पीएआई) के संस्करण 1.0 का प्रचार एवं संस्करण 2.0 का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु 03 व 04 सितम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से उत्थान आडिटोरियम बहराइच में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीडीओ श्री चन्द्र ने बताया कि उत्थान आडिटोरियत में प्रातः 10ः00 बजे से 03 सितम्बर को जनपद स्तरीय अधिकारियों,कार्मिकों एवं पीएआई कमेटी के सदस्यों तथा 04 सितम्बर को विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों का प्रशिक्षण आहूत किया गया है। उन्होंने बताया कि समस्त प्रतिभागियों का टीएमपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं आधार प्रमाणीकरण किया जाना अनिवार्य है। समस्त प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि अपने आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ प्रशिक्षण में उपस्थित हों।




