उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
माध्यमिक शिक्षक शिक्षक संघ ने दिया धरना

सिद्धार्थनगर। प्रांतीय आवाहन पर माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने 25 सूत्री मांगों के लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन ,सहायता प्राप्त विद्यालय का राजकीयकरण, कंप्यूटर शिक्षक की मांग हेतु एक ज्ञापन जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दिया इस दौरान जिला मंत्री रवि प्रकाश यादव,उपाध्यक्ष सुनील चौरसिया, महेंद्र कुमार, पंकज यादव, प्रेम शंकर यादव ,विनोद कुमार कमलेश कुमार मिश्रा, कृष्णकांत पांडे ,श्रवण कुमार, धर्मराज यादव , राम पूजन वर्मा आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।




