गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बिजली संविदा कर्मी पर हमला

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के तरधौना गांव में बिजली से अवैध रूप से चला रहे मोटर को लेकर संविदा पर कार्य कर रहे मीटर रीडर सुनील निवासी दुबौलिया, थाना बृजमनगंज जिला महराजगंज के द्वारा मना करने पर पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है। संविदाकर्मी सुनील ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह रमवापुर से मीटर रीडिंग कर बिजली ऑफिस जा रहा था, कि ग्राम तरघौना में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिजली से मोटर लगा खेत में पानी चला रहा था। उनसे पूछा की कि क्यों चला रहे हो। इतने में गाली देते हुए मेरे चार अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जानमाल की धमकी देने लगे। कोतवाली प्रभारी राजेश गुप्ता का कहना है कि तहरीर मिली है। उसके आधार पर केस पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!