गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा भारत युवा पुरस्कार के लिए विधायक विनय वर्मा हुए चयनित

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश से केवल विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा को भारत युवा पुरस्कार के लिए चयनित होना पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यन्त गौरवपूर्ण क्षण है। विधायक विनय वर्मा ने भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन एवं आयोजकों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संसदीय सेवा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, खेल, संस्कृति और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित है। विधायक ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उतर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद दिया, जिनकी प्रेरणादायक सोच और नेतृत्व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। आपको बता दें कि भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा श्भारत युवा पुरस्कारश् को दिन प्रतिदिन मिलता आपका प्रेम हमें गौरवान्वित करता है कि हम अतुल्य राह पर हैं व शीघ्र ही हम राष्ट्र के समक्ष एक नई मिसाल पेश करेंगे। भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा श्भारत युवा पुरस्कारश् की संयुक्त व उत्कृष्ट कार्यशैली की वजह से हमें एक नयी सोच के साथ कार्य करने की शक्ति मिलती है। भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा श्भारत युवा पुरस्कारश् परिवार के संयुक्त परिश्रम का ही परिणाम है कि आज हम तेजी से प्रदेश स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर को भी छू रहे हैं। भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा श्भारत युवा पुरस्कारश् में नामांकन के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों के द्वारा भी संस्तुति पत्र भेजे जा रहे हैं। यह आप सभी की एकजुटता का परिणाम है कि भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा श्भारत युवा पुरस्कारश् प्रतिवर्ष सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन का गठन देश में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए हुआ, क्योंकि यह ऐसा मंच है जो कि भारत के साथ-साथ विश्व में छुपी हुई भारतीय प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करता है। यह प्रतिभा ही है, जिसके बल पर मनुष्य अन्यायों की तुलना में अधिक सुसंस्कृत और सम्मुनत बनता है। हमारा उद्देश्य पुरस्कारों के मामले में खिंचीं भेदभाव की रेखा को समाप्त करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!