अबीर गुलाल के साथ निकलेगी सतरंगी निशान शोभायात्रा,पहली बार बाबा श्याम को चढ़ेगा सूरजगढ़ का निशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर गोन्डा के श्रीश्याम मंदिर में बैठक आयोजित हुई।बैठक श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका के नेतृत्व में किया गया।जिसमें निशान शोभायात्रा और भजनों के कार्यक्रम को लेकर चर्चा एवं विचार व्यक्त किया गया।जिस पर श्याम प्रेमियों ने अपनी-अपने जिम्मेदारी संभाल लिया है।शुक्रवार को सुबह 8 बजे भव्य निशान शोभा यात्रा धूमधाम से रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकाली जाएगी जो अग्रसेन चौराहे से होते हुए साहबगंज नूरामल मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी से वापस घूमकर श्री श्याम मंदिर में बाबा खाटूश्याम जी के चरणों में निशान अर्पित कर आर्शीवाद प्राप्त करेंगे।उसके बाद मंदिर प्रांगण में ही सायंकाल 6 बजे से फागुनी धमाल के साथ संकीर्तन शुरू होगा। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका पायल अग्रवाल, वाराणसी से और भजन गायक शिवम – पारस दिल्ली से भजनों की हाजिरी लगाने बाबा खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।ये जानकारी श्रीश्याम मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक गोविंद जालूका ने दी।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका ने बताया कि गोन्डा में पहली बार राजस्थान प्रांत में स्थित सूरजगढ से निशान बनकर तैयार होकर आया है वह भी निशान शोभायात्रा में शामिल होगा। तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में पुनीत बंसल,अजय अग्रवाल,आशीष भावसिंहका ,सुशील पचेरिया, गोविन्द जालूका,अरिहंत जैन,उत्कर्ष सिंघल,विमलेश सिंघल, नितेश मित्तल,संदीप भावसिंहका ,अनूप बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




