गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व वितरित किया पम्पलेट

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज-05 अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत जनपद के भिन्न-भिन्न थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध में व ट्रैफिक नियम के बारें में जानकारी दी गई। वहीं महिलाओं, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावरलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!