पुलिस ने हत्या का आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़/सदर अरुणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां दुर्गा प्रसाद मयफोर्स द्वारा गुरुवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 05/2025 धारा- 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त को बसालतपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र प्रसाद पुत्र जगलाल निवासी वार्ड नं0-12 टोला आमा थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर है। घटना स्थल से बरामदगी में आलाकत्ल बाका एवं अभियुक्त का खून आलूदा कपड़ा था। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, उप निरीक्षक सर्वेश चंद, मुख्य आरक्षी दद्दन प्रसाद व आरक्षी आलोक यादव मौजूद रहें।




