भूसी मिल में लगी आग, मिल को हुआ लाखों का नुकसान

बहराइच। गल्लामंडी रोड बहराइच पर स्थित कैलाश कुमार और मनीष कुमार की भूसी मिल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसमें मिल को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय मिल से धुआं निकलता हुआ दिखाई पड़ा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस पास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।
मिल के पास नहीं मिला फायर एनओसी
अग्निशमन विभाग ने मौके पर जांच के बाद खुलासा किया कि मिल के पास फायर ब्रिगेड की अनिवार्य एनओसी (छव व्इरमबजपवद ब्मतजपपिबंजम) मौजूद नहीं थी। विभाग ने इस मामले में कार्यवाही की बात कही और मिल प्रबंधन से जवाब तलब किया गया है।
हादसे की वजह बनी औद्योगिक लापरवाही
एक बार फिर से घटी इस घटना ने महत्वपूर्ण मुद्दा पैदा कर दिया है कि बिना अग्नि सुरक्षा के दस्तावेज़ और मानकों को पूरा किए बिना औद्योगिक इकाइयों के संचालन को किस तरह से अंजाम दिया जा रहा है तथा आम नागरिकों और कर्मचारियों की जान को जोखिम में डालने का काम भी किया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत
स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना की जानकारी ली है और औद्योगिक क्षेत्र में चल रही अन्य इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करके कैसे लोग बड़े बड़े कारखाने और मिल चला रहे हैं ऐसे लोगों पर प्रशासन जरूर कड़ा रुख अख्तियार करे जिससे आम लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ ना हो सके।




