उत्तर प्रदेश
कपिलवस्तु में 43 किलो लावारिस गांजा मिला, पुलिस ने किया जब्त

कपिलवस्तु/नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु अन्तर्गत बुद्धभूमि नगर पालिका-3 ताकू में 43 किलो 24 ग्राम लावारिस गांजा बरामद किया गया है। ताकू के मर्सी गांव में गांजे के अवैध परिवहन और कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांजे को जब्त कर लिया। जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मर्सी फॉरेस्ट के एक खाली चौराहे पर एक पेड़ के नीचे तीन प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया, जिसमें गांजा बरामद किया गया। डीएसपी अधिकारी ने यह भी कहा कि गांजा के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।




