सिविल डिफेंस बस्ती इकाई का किया जायेगा विस्तार- जिलाधिकारी

बस्ती। शासन की मंशा के मुताबिक सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) बस्ती इकाई का और विस्तार करने की कवायत शुरू हो गई है इसका और विस्तार किया जायेगा, वालंटियर्स को जोड़ा जायेगा जिससे आपात स्थिति में जनहानि को कम किया जा सके और वालंटियर्स का समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा सके यह विचार जिलाधिकारी/नियंत्रक सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) बस्ती रवीश गुप्ता ने उस वक्त व्यक्त किया जब सिविल डिफेंस से जुड़े लोग आज उनके कार्यालय में उनसे मिलने और बस्ती में सिविल डिफेंस का स्थाई कार्यालय स्थापित करने का अनुरोध करने, जल्द ही अधिकारियों और वालंटियर्स की बैठक करने का अनुरोध करने पहुंचे थे, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गोरखपुर/बस्ती सत्यप्रकाश सिंह ने सिविल डिफेंस के आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ बस्ती कीर्ति प्रकाश भारती, डॉक्टर डी.के. गुप्ता, सिविल डिफेंस वार्डेन कुलदीप सिंह, वार्डेन जी रहमान, वार्डेन अब्दुल हलीम के साथ साथ सिविल डिफेंस से जुड़े डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति, महेन्द्र शंकर सिंह, शेषनारायण गुप्ता, डॉ फैसल अख्तर, प्रकाश मोहन, विनोद कुमार चौधरी, अब्दुल नसीम, हर्ष नारायण पांडेय, आशीष चन्द्र, अजय चौधरी, नितिन सिंह, रईस मोहम्मद सागर, इमामुद्दीन खान, मुहम्मद उस्मान आदि लोग मौजूद रहे।




