गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में महिला को ई-रिक्शा से बांधा, पैर खुलवाने की लगाई गुहार

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में एक ओर सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हैं। वहीं दूसरी ओर रविवार शाम माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को ई-रिक्शा पर लेटाकर रस्सी से बांधे जाने का दृश्य सामने आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पर तैनात गार्डों के बाइक में महिला ने तोड़-फोड़ दी थी। जिसको लेकर गार्ड नाराज होकर मानसिक रूप से बीमार महिला को ई-रिक्शा में बांध दिया था। सोशल मीडिया के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के ठीक सामने महिला ई-रिक्शा पर लेटी हुई है। उसके पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। वह अपने पैर खुलवाने की गुहार लगा रही है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। कई दिनों से मेडिकल कॉलेज परिसर के आस-पास भटक रही थी। रविवार शाम कथित रूप से उसने मेडिकल कॉलेज में तैनात एक गार्ड की बाइक का शीशा तोड़ दिया। इसी के बाद गार्ड ने उसे ष्सबक सिखानेष् के नाम पर ई-रिक्शा पर लिटाकर उसके पैर बांध दिये। जिससे सामाजिक संगठनों ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया। साथ ही जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पहले उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेंगे। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश मोहन ने बताया कि महिला को ई-रिक्शा से बांधने के मामले में एक जांच टीम बनाया जायेगा। अगर ऐसा गार्डों द्वारा किया गया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!