उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से घायल

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र गोल्हौरा अन्तर्गत बांसी-इटवा मार्गं जिगनिहवां बाजार के पास किशुन्धरजोत के बंगाल में पंचहरी निवासी 30 बर्षीय मुकेश पुत्र राजकुमार रात्रि लगभग 11रू30 बजे अपने घर के तरफ जा रहा था कि अभी किसुन्धरजोत गोल्हौरा थाना क्षेत्र में पहुंचे थे, किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक मुकेश गम्भीर रूप से घायल अवस्था में बेसुध गिर गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों सहित समाजसेवी अतुल कुमार उपाध्याय एवं उनकी टीम 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया। जहां डॉ0 अश्वनी द्वारा प्रथम उपचार कर मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर माधव प्रसाद त्रिपाठी के लिए रेफर कर दिया गया। समाजसेवी अतुल कुमार उपाध्याय एवं टीम के सराहनीय योगदान से मुकेश पुत्र राजकुमार पंचहरी निवासी का जान बच गई।



