कपिलवस्तु में विकास की नई रफ्ताररू ₹5.69 करोड़ की लागत से चमकेंगी 5 प्रमुख सड़कें

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक बड़ी सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए ₹5 करोड़ 69 लाख 48 हजार की लागत से 5 प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्रीय ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है।सदर विधायक श्यामधनी राही ने इन स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण साझा करते हुए बताया कि मार्गों सिकरी लकड़ा संपर्क मार्ग (के.जी. बांध उत्तर ढाल) से छोटे सचिवालय होते हुए वीरेंद्र पाण्डेय के घर तक।सिकरी लकड़ा-तुरकौलिया मार्गरू सिकरी लकड़ा से तुरकौलिया तक नए संपर्क मार्ग का निर्माण।ककरही-खजूरडाड़ मार्गरू ककरही टड़िया गायघाट से तालभिरौना होते हुए खजूरडाड़ तक का मार्ग।विभागीय संपर्क मार्गरू नगर पालिका सिद्धार्थनगर मार्ग से आवासीय परिसर होते हुए राष्ट्रीय मार्ग खंड (च्ॅक् कार्यालय) तक।झंगटी-एसएसबी कैंप मार्गरू झंगटी से एसएसबी कैंप मार्ग के किमी-1 से झंगटी गांव तक का निर्माण कार्य।आर्थिक और सामाजिक विकास को मिलेगी गतिविधायक श्यामधनी राही ने कहा कि ये सड़कें केवल डामर की पट्टी नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की जीवनरेखा बनेंगी। सड़कों के सुदृढ़ीकरण सेरूकिसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में आसानी होगी।विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा मिलेगी।विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि ष्मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का हर कोना संतुलित विकास से जुड़ रहा है। इन सड़कों की स्वीकृति के लिए हम कपिलवस्तु की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं।




