सिद्धार्थनगर : बाढ़ ग्रसित गांवो में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर/सिद्धार्थनगर। बढ़नी के बाढ़ प्रभावित गांवो में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चारो तरफ से घिरे गांवो में पानी में गंदगी से डर तो संक्रमित बीमारियां का डर लोगों में बना हुआ है। शासन प्रशासन के निर्देश पर हर बाढ़ प्रभावित इलाकों में निःशुक दवा किट बितरण किया जाना है और सभी बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं को चेकअप करके दवा देना है।
इसी कड़ी में खैरा बाजार, धनौराकाशीप्रसाद, बसाहियां सहित अन्य गांवों में हियुवा जिला महामंत्री/पूर्व सदस्य जिला पंचायत अजय सिंह के आग्रह पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बढ़नी डा अविनाश चौधरी के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डा.ओपी यादव अपने टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच व दवा लोगों को वितरित किया। फार्मासिस्ट गुरचरन प्रसाद, सीएचओ पंकज वर्मा, निखिल चौधरी, रामकरन यादव, गोपाल श्रीवास्तव, सुग्रीव यादव, फूलचन्द पासवान, रामपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


