उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

दैनिक बुद्ध का संदेश
मथुरा/बलरामपुर। स्थानीय क्षेत्र के लक्ष्मनपुर खैरहनिया गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास को गति मिली है। उन्होंने बताया कि सड़क पुल बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष कार्य हुआ है। साथ ही गरीब किसान महिला और युवाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। वहीं विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क पुल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में मथुरा घाट पुल निर्माण तथा कोड़री चौधरीडीह मार्ग के चौड़ीकरण और उच्चीकरण कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गई। इस पर ग्रामीणों ने स्वागत कर माल्यार्पण किया और आभार जताया। इस दौरान मनीष शुक्ल, राघवराम पाण्डेय, बुद्धिसागर अवस्थी, जगदीश पासवान, जनमेजय सिंह, शिवप्रसाद यादव, शिवप्रसाद द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



