शोहरतगढ़ सीएचसी की आशाओं ने पूर्व चिकित्साधीक्षक पर लगाया नशे में ड्यूटी करने का आरोप

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सीएचसी शोहरतगढ़ की आशाओं ने पूर्व चिकित्साधीक्षक सौरभ चतुर्वेदी पर अस्पताल परिसर में नशा करने व नशे में ड्यूटी करने आरोप लगाते हुए विधायक विनय वर्मा को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा को सौंपे गये पत्र में आशाओं ने सामूहिक रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ चतुर्वेदी नशा करके चतुर्थ श्रेणी के निष्प्रयोज्य आवास में अवैद्य रूप से नशा करते हैं। वो एक आवास को भी अवैद्य रूप से कब्जा किए हुए हैं। उन पर भ्रष्ट्राचार का भी आरोप है। यहां तक कि नशे की हालत में आपरेशन के समय मरीज को इंजेक्शन भी लगाते हैं। किसी दिन आपरेशन थियेटर में कोई दुर्घटना न हो जायें इस बात को लेकर सभी आशाओं में भय व्याप्त है। विधायक विनय वर्मा से कार्रवाई करने की मांग की गई है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आशा बहनों ने पूर्व में भी शिकायत की हैं। इतनी शिकायतों के बावजूद विभाग के आला अधिकारियों की उदासीनता समझ से परे है। इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सुनीता, फूलमती, गुड़िया, अनीता, किसलवती, मीरा, रेखा भारती, अमरावती, अर्चना, संगीता, फूल कुमारी, मंजू आदि आशाएं मौजूद रहीं।




