गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पचपेड़वा में बनेगा तहसील, उतरौला – चंदनपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

पचपेड़वा। पचपेड़वा,गैसड़ी विधानसभा के नि.विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू के अथक प्रयास से शीघ्र ही पचपेड़वा में तहसील बनेगा,शनिवार को शैलेश कुमार सिंह ने लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कहा कि पचपेड़वा वा आस पास की आबादी लगभग दो लाख से ऊपर की है ,जमीन और न्यायिक संबधी कार्य के लिए लोगो को 25 से 50 किमी दूर जाना पड़ता है,पचपेड़वा में 200 बीघा से ऊपर जमीन है । तहसील बनने से समस्या दूर हो जाएगी,वही चंदनपुर,पचपेड़वा से उतरौला मार्ग, अवशेष भाग की चौड़ीकरण के लिए भी यूपी सी एम को पत्र सौंपा।मुख्यमंत्री ने दोनो कार्य शीघ्र पूरा होगा ऐसा आश्वाशन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!