गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेवरिया

108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर एस बी टी ने रचा इतिहास

गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक व चेयरमैन ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। उनके द्वारा इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में 108 फीट ऊंचा तिरंगा भी फहराया गया जो कि इस क्षेत्र का सबसे ऊंचा तिरंगा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह तिरंगा केवल एक झण्डा ही नहीं , बल्कि हमारी आन, बान,शान है। आज के दिन हम सभी यह शपथ लेते है कि आने वाले समय में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार प्रकट किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और सबको अपनी तरफ आकर्षित किया। बांसुरी वादक उस्ताद आशिक अली ने अपनी बांसुरी की धुन में ष्ए मेरे वतन के लोगोंष् गीत को सुनाया और सबको अपनी तरफ आकर्षित किया। इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक अबू दानिश, शिक्षक शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!