गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ में मण्डलीय फुटबाल प्रतियोगिता अंडर-14 का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच अंडर 17 बालक में बस्ती व सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती ने 1-0 से सिद्धार्थनगर को पराजित कर दिया। अंडर -19 बालक वर्ग फाइनल मुकाबला बस्ती और संत कबीर नगर के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती ने 4-1 से विजय हासिल करने में कामयाब रहे। अंडर -14 बालक वर्ग प्रतियोगिता बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा और शोहरतगढ़ विद्यालय के बच्चों की सम्मिलित टीम व शिवपति इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच हुआ। यह मुकाबला भी काफी रोचक रहा। बेसिक शिक्षा की टीम ने 02- 01 से शिवपति इण्टर कॉलेज को हराया। मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में असीम प्रतिभाएं हैं। उन्हें अच्छे प्रशिक्षण मिलने से बच्चे क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया । खेल निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार चौरसिया , जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, हौंसला प्रसाद यादव सफीउललाह, नवीन कुमार , स्पर्श वर्मा, कमलेश कुमार रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डीएसीओएस अरुण कुमार ,आयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, माशिसंघ जिलाध्यक्ष रामविलास यादव खो-खो फेडरेशन संघ टेक्निकल ऑफिशियल रविंद्र गुर्जर ,राजकुमार , राजेंद्र प्रसाद , तुलसीराम, राकेश कुमार जायसवाल योगेंद्र कुमार, हेमन्तराज उपाध्याय व खिलाड़ी रोहन, प्रिंस कुशवाहा, अनुज, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!