गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यवाराणसी

वाराणसी : ब्रह्मभट्ट वर्ल्ड द्वारा आयोजित मंथन का कार्यक्रम हुआ सफलता पूर्वक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
वाराणसी। काशी मंथन आयोजन समिति के द्वारा आयोजित काशी मंथन 5 का सफलतापूर्वक आयोजन विगत पच्चीस दिसंबर के दिन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश विदेश से लगभग एक हजार के आसपास भट्ट ब्राह्मण आये हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक विकास, युवा कैसे आत्मनिर्भर हों तो महिलाओं के विकास हेतु किस तरह का वातावरण निर्मित हो इस पर विचार हुआ। सभी कार्यक्रम को पैनल डिस्कशन के माध्यम से संपन्न किया गया। पैनल में हर क्षेत्र के विशेषज्ञों को रखा गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। शिव स्तुति का भी वाचन किया गया।

दीप प्रज्वलित करने के उपरांत कार्यक्रम सुबह नौ बजे से रात्रि आठ बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम के अंत में गीत संगीत और मनोरंजन का भी सत्र रखा गया। कार्यक्रम में समाज के युवा युवतियों के विवाह के लिए भी एक सत्र रखा गया था। कार्यक्रम में ब्रह्मभट्टवर्ल्ड के संस्थापक राय तपन भारती ने संस्था के उद्देश्य और उपयोगिता की बात रखी तो आयोजन समिति के अध्यक्ष आनन्द राज ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अमित रंजन ने मंथन के आय और व्यय का ब्योरा दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अजय शर्मा बाबा और रेखा राय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button