उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खुनियांव ब्लॉक में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर की जा रही अवैध वसूली!

सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकासखंड क्षेत्र से मिली सूत्रों की जानकारी के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर आम नागरिकों से खुलेआम पैसा वसूला जा रहा है। सरकारी व्यवस्था के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र पूरी तरह निरूशुल्क होना चाहिए, लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ कर्मचारी और दलाल लोगों से ₹100 से ₹500 तक की वसूली कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिना पैसा दिए प्रमाण पत्र बनवाना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस अवैध वसूली से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।




