गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: मरवटिया बाजार की समूह की महिलाओं ने तैयार किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरवटिया बाजार मे समूह की महिलाओं के द्धारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा निर्मित किया जा रहा है जो आने वाले 15 अगस्त को हर घर पर फहराया जाएगा। केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में बदलाव किया है

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अब किसी भी समय आप अपने घर में तिरंगा फहरा सकते हैं केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले श्हर घर तिरंगा अभियान के लिए नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं बदलाव के बाद अब आप अपने घर में दिन या रात कभी भी तिरंगा फहरा सकेंगे। इसी क्रम में बांसी तहसील क्षेत्र के खंड विकास कार्यालय खेसरहा में सरस्वती आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह मरवटिया बाजार की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगे झंडे का वितरण केंद्र विकास खंड कार्यालय बनाया गया है। उपायुक्त स्वतरू रोजगार योगेन्द्र लाल भारती के निर्देशन में व एडीओ आईएसबी कुंतकली व बी एम एम उमेश मिश्रा के निर्देश पर समुह की बीसी सखी किरन जयसवाल, सुभावती नेतृत्व मैं तिरंगा झंडा वितरण किया जा रहा है। तिरंगा झंडा निर्मित करने वाली समूह की महिलाओं में शहाना बांनो, कुसुम, मालती नेहा, उर्मिला आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button