गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

राम लल्ला की स्थापना दिवस पर सेवा और समरसता का संदेश

बलरामपुर। राम लल्ला की स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दूल्हापुर क्षेत्र में सामाजिक समरसता,करुणा और सेवा भावना का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलकती दिखाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राम लल्ला की स्थापना दिवस जैसे पावन अवसर पर समाज के कमजोर,गरीब और जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर चलाए जाते रहेंगे,ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत और सहयोग पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों के दुख-दर्द में सहभागी बनना भी है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, लाभार्थी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी,भाजपा मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह,गौरव मिश्रा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम के समापन पर लाभार्थियों ने नगर पालिका अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!