उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एसपी ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनी समस्याएं/शिकायतों

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन में आये फरियादियों की जनसुनवाई किया। जनसुनवाई मे कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमे 02 भूमि विवाद तथा 04 मारपीट तथा शेष 08 अन्य विवाद से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र थें। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।




