गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

तहसील उतरौला में 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उतरौला तहसील मुख्यालय पर एक निजी मैरिज हाल में सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कुरान और गीता के श्लोकों के साथ 171 जोड़ों का विवाह कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से गरीब पिछड़े व दलित परिवार के युवतियों युवको का विवाह का आयोजन कराकर उन्हें सामाजिक समरसता प्रदान की है। इस विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ा को पचास हजार रुपए का चेक व आशीर्वाद स्वरूप घर गृहस्थी के सभी सामग्री दी है। सरकार के इस वितरण से ऐसे परिवारों को लाभ मिलेगा जो परिवार अपने लड़कियों का विवाह कर पाने में अस्मर्थ थे। विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस आयोजन से गरीब पिछड़े व दलित परिवार के युवतियों का विवाह सरकार ने कराकर उनके परिजनों का बोझ हल्का किया है। अब नवविवाहित जोड़े विवाह के बाद सुखी दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर सकेंगे। सरकार ने इस योजना में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के युवतियों व युवकों का विवाह कराकर सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को पूरा किया है। एसडीएम उतरौला अभय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अधिकारियों ने इस योजना कि लाभ दिलाकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने में एक कड़ी साबित हुए हैं। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि उतरौला नगर में चारों विकास खण्ड श्रीदत्तगंज, उतरौला,रेहरा बाजार व गैडास बुजुर्ग क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों का विवाह कराकर उन्हें नया जीवन प्रदान किया है। इस समारोह में नवविवाहित जोड़ों का नगर में नगर पालिका उतरौला स्वागत करती है और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना करती है। इस समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के अधिकारी व कर्मचारी व तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर नवविवाहित जोड़ों व उनके अभिभावकों व अधिकारियों को भोजन कराना गया। नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!