उत्तर प्रदेशबहराइच
खैरा बाजार जीआईसी में मिशन शक्ति फेस 5 कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार राजकीय बालिका इंटर कालेज में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत उप निरीक्षक ज्ञान मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल राकेश चौहान,महिला कांस्टेबल राधा वर्मा ल ज्योति सिंह ने छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं पर हो रहें अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया तथा महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090,1098,1076,112,181,108 ईटीसी व साइबर संबंधित अपराध की शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा।




