नवागत बीईओ ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने अंग वस्त्र व मोमेन्टो देकर किया स्वागत

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नवागढ़ खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने ब्लॉक संसाधन केन्द्र बढ़नी पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अरुण कुमार को भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर जी का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अरुण कुमार ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार हमें विद्यालय समय से पहूंचकर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे और शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों से निर्वहन करने की अपील की। वहीं पूर्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़नी रहें रामू प्रसाद का बर्डपुर स्थानान्तरण हो जाने पर ब्लाक संसाधन केन्द्र बढ़नी के शिक्षकों ने विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर बुके व अंग वस्त्र देकर ससम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बढ़नी रामू प्रसाद ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक भाइयों का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। मैं शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक भाइयों से अपील कर रहा हूं कि नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार का सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डा0 आशुतोष सिंह ने किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बढ़नी जावेद आलम, मंत्री नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, निसार अहमद, अटेवा शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बढ़नी दिनेश मिश्रा, राजेश कुमार यादव, सत्येन्द्र सिंह, अरविन्द आर्या, राम नारायण, महेन्द्र मिश्रा, पुजारी प्रसाद, बच्चन राम, रामकरन चौरसिया, सुरेश कुमार यादव, विनीत कुमार भास्कर, संदीप कुमार शुक्ला, जलाल अख्तर, देवेन्द्र यादव, संगीत शुक्ला, अरुण मिश्रा, नानपॉल, विवेक सिंह, सतपाल यादव, विकास कसौधन, राजेश कुमार, सोनी, अरुणा देवी, रामराज चौधरी, कुमार कमलेश्वर सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मंत्री द्वारिका प्रसाद, विनय त्रिपाठी, सत्यपाल, आशुतोष सिंह, रॉबिन चांदी, हरचरन, ध्रुव कुमार आदि लोग मौजूद रहें।




