ससुराल में चल रही तनातनी से परेशान होकर विवाहिता ने लगाई घाघरा नदी में छलांग
पुलिस के प्रयास से विवाहिता को नदी से निकालने में मिली सफलता

बहराइच। आपसी घरेलू कलह से तंग आकर परेशान विवाहिता ने देर शाम मायके जाते वक्त चहलारीघाट पुल पर बाइक रोकवाकर घाघरा नदी में छलांग लगा दिया और तेज बहाव में बह गई एवं पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने महिला की तलाश कई घंटे जारी रखा फिर डूबती हुई विवाहित युवती को बाहर निकाला। मिली जानकारी अनुसार मिठौरा निवासी फौजदार की बेटी शालू (20) की शादी चार महीने पहले सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के कोडर में हुई थी.शुरुआत में सब ठीक ठाक था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल में बात-बात पर शालू की कहासुनी होने लगी। परेशान शालू ने अपने घरवालों से संपर्क कर मायके आने की बात कही। शालू को लेने उसके फुफेरे भाई ससुराल पहुंचे। देर शाम घर लौटते समय जब सभी चहलारीघाट पुल पर पहुंचे, तो शालू ने मोबाइल गिरने का बहाना बनाकर बाइक रोकने के लिए कहा और बाइक से उतरकर पुल से नदी में कूद गई,परिजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन वह तेज धारा में बह गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने नदी को खंगाला फिर कई घंटे के प्रयास के बाद डूब रही युवती को नदी से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी हरदी आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी फिर से खोजबीन की गई और विवाहिता को नदी से निकालने में कामयाब रहे।




