गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसोनभद्र

सोनभद्र : मानव  ट्रस्ट में बच्चों को बितरित किया गया फल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकृत स्थित मानव आश्रम ट्रस्ट के कार्यालय पर बच्चों में फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माता प्रसाद तिवारी रहे। फल पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।  तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ व निरोग है। चाहे कोई भी मौसम हो, मौसमी फल अवश्य खाना चाहिए।

अंत में ट्रस्ट के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से गरीब व असहाय लोगों की सेवा पिछले 4 वर्षों से की जा रही है तथा आगे भी होती रहेगी। इसकी स्थापना 29 अगस्त 2018 को हुआ है। ट्रस्ट आयकर विभाग के सेक्शन 80 ळ के तहत छूट प्राप्त ट्रस्ट है। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव डाक्टर दिनेश कुमार, सदस्य पंकज कुमार, सरवरे अख्तर तथा बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button