नगर पंचायत बढ़नी में हुए विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे दूसरी बार डीडीओ

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी में बुधवार को नगर में स्थित गांधी आदर्श विद्यालय के प्रांगण में 2021-22 में हुए इन्टरलॉकिंग, पास में बने नाले, मिल कॉलोनी में बने पोखरे के सुन्दरीकरण, वार्ड नं0-01 में सड़क, वार्ड नं0-03 में बने अंत्येष्टि स्थल की जांच डीडीओ जी0पी0 कुशवाहा के द्वारा की गयी। शिकायत पर 2018 से अब तक हुए निर्माण कार्यों की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी को विकास कार्यों में घोर अनियमितता मिला, इसको लेकर नगर के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार को डीडीओ द्वारा फटकार लगाई गयीं। आपको बता दें कि बीते सप्ताह डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा ने नगर पंचायत में 2018 से अब तक हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। जांच में कई जगह घटिया निर्माण कार्य और अनियमितताएं मिलीं। विशेषकर गांधी आदर्श विद्यालय इन्टर कालेज के सामने बने नाले के ढक्कन टूटे होने पर डीडीओ ने गम्भीर नाराजगी जताई और अधिकारियों से सख्ती से पूछताछ की एवं काम सही करने के हिदायत दिया। निरीक्षण में नगर पंचायत के विकास कार्यों में कमी पाये जाने को लेकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। डीडीओ ने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जांच के दौरान अवर अभियन्ता आशीष सिंह, ऋषभ, प्रधानाचार्य विजय वर्मा, सहायक अभियन्ता नगर पंचायत बढ़नी आदि लोग उपस्थित रहें।



