प्रधानमंत्री ने देश में गरीब, किसान, महिला, युवा समेत सभी वर्गों के उत्थान को लेकर लगातार काम कर रही है – सांसद पाल

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। राष्ट्र सेवा के लिए सतत समर्पित भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत संगठन के निर्देशानुसार शनिवार को बर्डपुर मण्डल के भरवालिया बूथ पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राम जानकी मन्दिर के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए मन्दिर परिसर की साफ-सफाई की तथा मन्दिर परिसर में हनुमान जयन्ती पर आयोजित भव्य भण्डारे में भी सम्मिलित हुए। इसके पश्चात सांसद पाल ने भरवालिया पोखरभिटवा, रक्सेल, गैज़ड, सरदारनगर आदि गांवों में जनसम्पर्क कर 8 साल बेमिसाल के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए उपलब्धियों का पत्रक बांटा। वहीं घर-घर जनसम्पर्क कर जनमानस से संवाद किया। इस दौरान आयोजित जन संवाद जन चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र सरकार ने अंत्योदय की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास की अवधारणा का ध्येय लेकर देश में गरीब, किसान, महिला, युवा समेत सभी वर्गों के उत्थान को लेकर लगातार काम कर रही है, जिसका परिणाम है कि आज हर वर्ग का समेकित विकास हो रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सेवा, सुशासन, शिक्षा एवं चिकित्सा तथा समग्र विकास की नई ऊंचाइयाँ छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु आज उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। वहीं अभियान में जनसम्पर्क के दौरान निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाण्डेय, श्रवण दूबे, दुर्गेश चौधरी, रीता पाण्डेय, अभिषेक कसौधन, विवेक गोस्वामी, मंगलेश शुक्ला, प्रतिमा दूबे, त्रियुगी नारायण दूबे, पंकज चौबे, दीपेन्द्र चौधरी, हरिशंकर तिवारी, इरफान अहमद, अनूप सिंह, सुरेन्द्र शुक्ला, राजकुमार चौधरी, विजय गुप्ता, रिंकू पाल, जेपी मौर्य, राजेश गुप्ता, शिवम, जहीर खान, मुरारी सिंह, विजय गुप्ता, अनिल साहनी, राजू यादव, संतोष चौधरी, मनोज चौबे, बीपी गुप्ता, मनोज कुमार, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहें।




