ओपन स्टेट सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में दिनांक 14 मार्च से शुरू होकर आज 18 मार्च को समाप्त हुआ।इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें वाराणसी तथा प्रयागराज की टीम फाइनल में पहुंचे जिनके बीच आज फाइनल का मुकाबला हुआ।समापन अवसर के मुख्य अतिथि इकबाल बहादुर तिवारी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गोन्डा के साथ विष्णु सिंह महामंत्री भाजपा राजेश राय चंदानी तथा नीरज मोर्या उपाध्यक्ष भाजपा मुख्य एवं विशिष्ट अतीत के रूप में फाइनल मैच देखें तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया ।आयोजक मंडल में अशोक सोनकर जिला खरीदा अनिमेष सक्सेना क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय सिंह जिला व्यायाम शिक्षक एवं सचिव फुटबॉल एसोसिएशन गोंडा, राजेश पांडेय जिला कीड़ा सचिव अयुब सिद्दीकी टूर्नामेंट कमिश्नर फुटबॉल संघ रहे।विजेता टीमों को ट्रॉफी डॉक्टर डी.के.राव द्वारा प्रदान किया गया तथा विजेता एवं निर्णायकों को नगद पुरस्कार टी-शर्ट मोमेंटो फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के द्वारा दिया गया।बेस्ट स्कोरर का किताब वाराणसी की पार्वती को मिला जिन्होंने टूर्नामेंट में छह गोल किए तथा टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का खिताब भी वाराणसी की ही कोमल को मिला जिन्होंने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया तथा पांच गोल टूर्नामेंट में किया फाइनल मैच में वाराणसी ने प्रयागराज को तीन जीरो से हराकर खिताब पर कब्जा किया।इस अवसर पर फुटबॉल संघ सेक्रेटरी बलरामपुर हसन कुरैशी,अनीता सोनकर,तथा निर्णायक मण्डल में विनय कुमार,रियाज अहमद,कविता पटेल,कल्पना कुमारी, शालिनी यादव,जावेद अहमद, मौजूद रहे।




