उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, आपूर्ति रही बाधित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज अन्तर्गत बैदौलागढ़ में डाकघर के सामने बुधवार सुबह लगभग 10 बजे स्टील लदा एक ट्रक, जिसका नं0-यूपी57 ज् 6823 पीछे घुमाते हुए 440 वोल्ट विद्युत पोल से टकरा गया। ट्रक की टक्कर से पोल टूटकर लटक गया और विद्युत लाईन भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ईश्वर का लाख-लाख शुक्रिया की कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। वर्ना विद्युत आपूर्ति चालू था, किसी भी प्रकार की घटना घटित हो सकती थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा विद्युत विभाग को सूचना दिया गया, जिसको लेकर तत्काल आपूर्ति बन्द किया गया।




