गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, घायलावस्था में गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज, थानाध्यक्ष मोहाना रोहित उपाध्याय सहित एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार की रात्रि को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त चेकिंग के दौरान जनपद के थाना ढेबरूआ, गोल्हौरा, त्रिलोकपुर व खेसरहा से विभिन्न मुकदमे में वांछित तथा ₹25,000/- इनामिया जनपद का टॉप 10 शातिर अपराधी सिराजुद्दीन उर्फ बबलू पुत्र ओबैदूर्रहमान निवासी बर्डपुर गोसाईगंज थाना मोहाना की संयुक्त पुलिस टीम व बदमाश में मुठभेड़ हुई। उक्त अभियुक्त सिराजुद्दीन उर्फ बबलू ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष लोटन बाल-बाल बच गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे घायलावस्था में लोटन-ठोठरी मार्ग पर महदेईया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पर अवैध असलहे से फायर करने अन्य बरामदगी के आधार पर थाना लोटन में मु0अ0स- 86/2025 धारा 109(2) ठछै व 3/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं शातिर बदमाश से बरामदगी में एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, एक अदद मोबाइल फोन सहित एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज, उप निरीक्षक थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय, एसओजी प्रभारी सिद्धार्थनगर जीवन त्रिपाठी, उप निरीक्षक लोटन दिनेश चन्द मिश्रा, एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल मनोज राय, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल आशुतोषधर दूबे, कांस्टेबल वीरेन्द्र तिवारी, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, कांस्टेबल छविराज यादव, लोटन पुलिस से हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल शिवपाल यादव, कांस्टेबल आशुतोष कुमार सहित हेड कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल अभिषेक अभिषेक गुप्ता, हेड कांस्टेबल सुजय यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!