बस्ती : स्वर्ण व्यवसाईयों को सुरक्षित व्यापार करने का वातावरण स्थापित करे पुलिस प्रशासन-कुन्दन वर्मा
संकट के समय पुलिस स्वर्ण व्यापारियों के साथ-अपर पुलिस अधीक्षक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसाई संघ एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जनपद के स्वर्ण व्यापारियों से विस्तृत वार्ता किया और सुरक्षा के साथ ही अन्य मुद्दांे पर उनसे सुझाव भी मांगें। उन्होने स्वर्ण व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने दूकान, प्रतिष्ठानों में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सायरन अवश्य लगवा लें तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम का नम्बर भी दुकानो पर चस्पा रखे जिससे किसी अप्रिय घटना को समय से रोका जा सके। इससे चोरी, डकैती आदि के मामले त्वरित, प्रभावी ढंग से निस्तारित हो सकेंगे।
सर्राफा, स्वर्ण व्यवसाय संघ के जिला अध्यक्ष कुन्दन वर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों पर निगहबानी, प्रमुख बाजारों में गस्त और तेज कर देना चाहिए, जिससे व्यापारियों में भय का वातावरण दूर हो। बैठक में सी.ओ. सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, शहर कोतवाल विजय दूबे, पुरानी बस्ती थाना अध्यक्ष महेश सिंह,विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष के साथ ही सर्राफा, स्वर्ण व्यवसाय संघ के हरि ओम प्रकाश ‘लल्ला’, विश्वनाथ वर्मा, सुनील गुप्ता, दीपक सोनी,गुड्डू सोनी, रूपेश सोनी, प्रभात सोनी, दिवाकर सोनी, श्याम धर सोनी, शिवप्रकाश सोनी,राकी सोनी,आलोक सोनी, सूरज सोनी, वृजमोहन सोनी, रजनीश गुप्ता, रजनू बरनवाल, पारस नाथ सोनी, सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा, विशाल कुमार, महेन्द्र कुमार सोनी, प्रमोद सोनी, मोहन सोनी,बब्लू, विजेन्द्र वर्मा,रवि सोनी के साथ ही बड़ी संख्या में स्वर्ण व्यापारी मौजूद रहे।




