गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खबर का असर: खराब पडे इंडिया मार्का हैण्ड पम्प का मरम्त प्रारम्भ

खबर छपने के बाद खण्ड विकास अधिकारी ने लिया संज्ञान

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत माधवापुर उर्फ चंदनजोत में कई वर्षों से खराब पडे तीन इंडिया मार्का हैण्ड पम्प की खबर छपने के बाद खण्ड विकास अधिकारी ने संज्ञान में लिया और सोमवार को मरम्मत कार्य प्रारम्भ हो गया। ज्ञात हो कि गत 08 फरवरी को ग्राम पंचायत माधवापुर उर्फ चंदनजोत में इंडिया मार्का हैण्ड पम्प खराब होने की खबर छपी थी। हैण्ड पम्प खराब होनेे से ग्रामीणों को शुद्ध जल पीने के लिए नहीं मिल पा रहा था। कुछ को अराजक तत्वों द्वारा इसे तोड दिया गया है। जिसका फाउडेशन कूडे के ढ़ेर में छिपा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!