गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नपं शोहरतगढ़ और उद्धारक इन्टरप्राइजेज के तत्वाधान में सफाई मित्रों को स्किल डेवलपमेन्ट की दी गई ट्रेनिंग

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ और उद्धारक इन्टरप्राइजेज के तत्वाधान में चल रहे एमआरएफ फैसिलिटी के क्रियान्वयन को लेकर कूड़े का पृथक्करण और प्रोसेसिंग कराया जा रहा है। इसी क्रम में उनके सभी सफाई मित्रों के साथ महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर सफाई मित्रों की ट्रेनिंग कराई गई तथा कूड़े की पृथक्करण और प्लास्टिक का सही उपयोग के उपर चर्चा की गई। इसमें नगर पंचायत की अध्यक्षा उमा अग्रवाल ने बताया कि “आज प्लास्टिक के सही उपयोग और उसके वेस्ट का सही निस्तारण करना अत्यन्त आवश्यक है और नगर पंचायत शोहरतगढ़ उद्धारक इन्टरप्राइजेज के साथ मिलकर इस दिशा में एमआरएफ़ पर कूड़े का निस्तारण आधुनिक मशीनों के ज़रिए करते हुए ₹50000/- से ऊपर अभी तक कूड़े के माध्यम से नगर पंचायत की इनकम भी हुई है।” इस कार्यक्रम में उद्धारक इन्टरप्राइजेज के डायरेक्टर शक्ति मिश्रा ने कहा हमारे द्वारा इस वेस्ट सेग्रेगेशन ट्रेनिंग के माध्यम से हमारे सफाई मित्रों की स्किल्स में बढ़ोतरी होगी और वह अपना काम निपुणता से कर पायेंगे। इस कार्यक्रम में सफाई मित्रों के प्रोत्साहन के रूप में जूट बैग किट भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष त्रिपाठी, नगर पंचायत के लिपिक और उद्धारक टीम से प्रखर मिश्रा, आदित्य शुक्ला इत्यादि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!