गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा सरकार का बजटउत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास को करेगा गतिमान – नितेश पाण्डेय

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत किए गए 2025-26 बजट को लेकर निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष भाजपा नितेश पाण्डेय ने कहा कि यह बजट भारत के नए उत्तर प्रदेश का बजट है। यह लोक-कल्याणकारी एवं सर्वसमावेशी बजट उत्तर प्रदेश के नागरिकों के जीवन में समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है यह बजट प्रदेश के चौमुखी विकास को गतिमान करने वाला बजट है। यह बजट श्नए उत्तर प्रदेशश् के नवीन सपनों तथा गरीब, किसान,महिला एवं युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगा। यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूर दृष्टि सोच के अनुरूप वाला बजट है। मैं इस ऐतिहासिक बजट के लिए उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का हृदयतल से हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। डबल इंजन की भाजपा सरकार में हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!