बड़े हर्षाेल्लास के साथ एस बी टी ने 76वां गणतंत्र दिवस मनाया

गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक व निदेशिका महोदया ने ध्वजारोहण किया। छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। घमंड पर विनम्रता से विजय, पुलवामा अटैक, ट्रिब्यूट टू मदर, सोशल मीडिया, भारतीय संस्कृति, पिरामिड, ओल्ड एज होम तथा मोबाइल एडिक्शन जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांध कर रखा। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व का भी विकास हो।हम प्रयास करें कि अपने बच्चे का रोल मॉडल खुद ही बनें।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके अमूल्य समय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक अबू दानिश व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बच्चे एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।




