गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

सोनभद्र: क्राइम ब्रांच एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तस्कर गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में दिनांक 08.08.2022 को समय लगभग 16.00 बजे क्राइम ब्रांच

एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पन्नूगंज रोड धुवास के पास से मोटरसाइकिल सवार 02 नफर हेरोइन तस्कर 01. इम्तियाज अंसारी पुत्र इरशाद अंसारी निवासी वार्ड नम्बर 22 पूरब मुहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष एवं 02. अब्दुल मजीद उर्फ बच्चा मास्टर पुत्र रमजान अली निवासी वार्ड नम्बर 21 दरोगा की गली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 42 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 40 ग्राम हेरोइन एवं 110 ग्राम हेरोइन (कुल 150 ग्राम हेरोइन कीमती लगभग 15 लाख रुपये) बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 578/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 579/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

Related Articles

Back to top button