गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ट्रांसफार्मर गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त

पयागपुर/बहराइच। खण्ड विकास पयागपुर अंतर्गत ग्राम हसुवापारा में अचानक आई आंधी से 11000 लाइन पर पेड़ के गिर जाने से सादिक अली के घर के पास खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर गिर गया और खंभा भी टूट गया तथा बगल में बने हुए मकान पर लाइन सहित खंबे के गिर जाने से मकान का ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन किसी तरीके से जनहानि की खबर नहीं है जब इसकी सूचना गांव वालों को मिली तो सभी लोग इकट्ठा हो गए द्य सूचना पाकर बिजली विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और गिरे हुए ट्रांसफार्मर को सीधा करवाया तथा लाइन पर जो पेड़ गिर गया था उसको भी कटवाने छटवाने का कार्य करवाया गया । बस्ती के बीच लगा हुआ ट्रांसफार्मर आम जनों के लिए खतरा बना हुआ है जो अब गिर चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि बस्ती के बीच में लगे हुए ट्रांसफार्मर को कहीं अन्यत्र लगवाया जाए जिससे किसी भी प्रकार की होने वाली जनहानि से बचा जा सके।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!