गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अज्ञात अवस्था में 8 वर्षीय महिला मिला का शव जाँच में जुटी पुलिस

ललिया/बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के पश्चिमी छोर पर लगभग 18 वर्षीय युवती का शव जुनैद के खेत के पास पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। मौके पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, फोरेंसिक जांच टीम के साथ घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बुधवार को को सिंहपुर गांव के सद्दीक रजा व सिराज मछली पकड़ने के लिए पुलिया के पास लगभग दो बजे गये थे। पुलिया के नीचे मुंह औंधे मुंह महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला देखकर भयभीत हो गए। घटना की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा को दिया। सूचना पर ललिया थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर ज्योति श्री फोरेंसिक लैब जांच टीम के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। महिला के गले व सर पर हल्का चोट के निशान मिले हैं। महिला काले रंग की लैगी,कान में टप्स व पैर में रंग लगा रखी है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात अवस्था में 20 वर्ष की हैं और गले में माला मिली है। अभी तक शव का पहचान नहीं हो पाया है और उसके सिर और गले में चोट के निशान है। पी एम के बाद सही मृत का कारण पता चलेगा। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।जल्द ही मामलों का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!